Showing posts with label #Lance Naik Hanumanthappa. Show all posts
Showing posts with label #Lance Naik Hanumanthappa. Show all posts

Thursday, 11 February 2016

वीर

विस्मित हुई भूमिका आज दुखी है, मौन है... मौन के साथ शहीद हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देती मेरी यह पंक्ति...

वीर





लिया आसमां ने बुला तुझको,
थी वसुधा की भी चाह यही....
चला वीर वो हुआ विदा,
नई वीरता की मिसाल रचा...

भारती का तिलक बन,
मस्तक पर दिया ओज सजा...
परलोक में भी बनी रहे,
यही वीरता यही अडिगता..

अमर रहेगा तू सदा...
तेरा गिरी, न गिर, कुछ बिगाड़ सका..
तेरी शहादत को नमन बाँकुरे,
तेरे प्रण को वंदन सदा सदा!!!